1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिमी शेरगिल ने बताया, 'शोरगुल' कोई बायोपिक नहीं

जिमी शेरगिल ने बताया, 'शोरगुल' कोई बायोपिक नहीं

 Published : Jun 03, 2016 11:01 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 11:02 pm IST

जिमी शेरगिल और आशुतोष राणा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘शोरगुल’ के खिलाफ हाल ही में याचिका दायक की गई है। फिल्म को लेकर सफाई देते हुए जिमी का कहना है कि यह फिल्म किसी के भी जीवन पर आधारित नही है।

jimmy- India TV Hindi
jimmy

नई दिल्ली: जिमी शेरगिल और आशुतोष राणा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘शोरगुल’ के खिलाफ हाल ही में याचिका दायक की गई है। फिल्म को लेकर सफाई देते हुए जिमी का कहना है कि यह फिल्म किसी के भी जीवन पर आधारित नही है। फिल्म के खिलाफ दायर याचिका में कहा गया है कि इसके किरदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संगीत सोम, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खां से प्रेरित हैं।

इसे भी पढ़े:- Shorgul Trailer Out: राजनीतिक फायदे के लिए धर्म को यूज़ करने वालों का दिल दहला देने वाला सच

किरदार की बजाय फिल्मों में ये देखते हैं जिमी शेरगिल

जिमी ने बताया, "यह फिल्म बॉयोपिक नहीं है। अगर यह होती, तो हम इसके लिए अनुमति लेते और इसके लिए संबंधित व्यक्ति के साथ समय बिताकर उसके किरदार के बारे में जानकारी हासिल करते, लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं हुआ है। 'शोरगुल' एक प्रेम कहानी को दर्शाती सामाजिक-राजनीतिक फिल्म है, जिसमें प्रेम कहानी भी है।"

फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थानीय नेता मिलन सोम ने गुरुवार को दायर की, जो फिल्म के ट्रेलर पर आधारित है। जिमी ने कहा, "फिल्म का ट्रेलर उसके निर्माताओं पर निर्भर होता है। यह कलाकारों के हाथ में नहीं होता। यह किसी के जीवन पर आधारित नहीं है।"

जिमी ने यह भी कहा कि फिल्म सेंसर बोर्ड के सामने से गुजरी है, जिसने इसे पास किया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिखाए गए सारे दृश्य यह दर्शाते हैं कि फिल्म के सारे किरदार काल्पनिक हैं। जितेंद्र तिवारी इस फिल्म के सह-निर्देशक हैं। उन्होंने 'शोरगुल' का बचाव करते हुए कहा कि यह मानवता के बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन