1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, शेयर किया वीडियो

फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, शेयर किया वीडियो

 Published : Feb 16, 2021 07:45 am IST,  Updated : Feb 16, 2021 07:45 am IST

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि अटैक फिल्म के एक्शन सीन के दौरान वह घायल हो गए हैं।

फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM/THEJOHNABRAHAM

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम एक्टशन स्टार के नाम से जाने जाते हैं। इन दिनों अटैक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया। जिसमें  उन्होंने बताया कि वह शूटिंग के दौरान घायल हो गए है। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

जॉन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जिस तरह ये शुरू हुआ और जिस तरह से आगे जा रहा है। काफी मजा आ रहा है। हर हिस्से में मस्ती है।'

दीया मिर्जा ने अपनी शादी में पहनीं इस फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह बनारसी सिल्क साड़ी

एक्टर द्वारा शेयर किए वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनके कान के पीछे साइड गर्दन में काफी तेज चोट आई हैं। दरअसल एक एक्शन सीन के दौरान उन्हें यह चोट लगी।  इस वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट बताता है कि ये लाल रंग असल में एक खून है।

जॉन ने एक वीडियो के साथ एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें शूटिंग के दौरान एक व्यक्ति ट्यूबलाइट से हमला कर रहा है। 

'केसरी' एक्टर संदीप नाहर ने की खुदकुशी, फेसबुक पर वीडियो शेयर करके वजह भी बताई थी

जॉन अब्राहम इससे पहले भी अटैक फिल्म की  शूटिंग करते वक्त की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। हाल में ही उन्होंने बाइक स्टंट की तस्वीर शेयर की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन