1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीया मिर्जा ने अपनी शादी में पहनीं इस फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह बनारसी सिल्क साड़ी

दीया मिर्जा ने अपनी शादी में पहनीं इस फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह बनारसी सिल्क साड़ी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 16, 2021 07:18 am IST,  Updated : Feb 16, 2021 02:50 pm IST

दीया मिर्जा का ब्राइडल लुक लोगों को काफी एट्रेक्ट कर रहा है। आपको बता दें कि इस खूबसूरत बनारसी साड़ी में दीपिका पादुकोण भी नजर आ चुकी हैं।

दीया मिर्जा ने अपनी शादी में पहनीं इस फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह बनारसी सिल्क साड़ी- India TV Hindi
दीया मिर्जा ने अपनी शादी में पहनीं इस फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह बनारसी सिल्क साड़ी Image Source : INSTAGRAM/WEDDINGSUTRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को बॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग सात फेरे लिए हैं। दीया की शादी मुंबई के बांद्रा में स्थित महाबलेश्वर में हुई। दीया मिर्जा दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आईं। दीया बनारसी सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस खूबसूरत साड़ी के साथ रेड कलर की चुनकी ओढ़कर शानदार तरीके से मंडप में एंट्री ली। वहीं दूसरी ओर वैभन रेखी व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रही हैं। 

दीया मिर्जा का यह ब्राइडल लुक लोगों को काफी एट्रेक्ट कर रहा है। आपको बता दें कि इस खूबसूरत बनारसी साड़ी में दीपिका पादुकोण भी नजर आ चुकी हैं।

दीया मिर्जा ने शादी के खास मौके पर रॉ मैंगों के कलेक्शन से रेड-गोल्डन कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी।  दीया के लुक की बात करें तो इस खूबसूरत सिल्क साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने हैवी पोलकी नेकलेस, झुमका और मांगटीका पहना। 

दीया मिर्जा की शादी में अदिति राव हैदरी ने छुपाए जीजा वैभव रेखी के जूते, देखें तस्वीर

दीया मिर्जा रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी बन बनीं दुल्हन, दीपिका पादुकोण पहले ही इस लुक में आ चुकी ह
Image Source : YOGEN SHAHदीया मिर्जा रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी बन बनीं दुल्हन, दीपिका पादुकोण पहले ही इस लुक में आ चुकी हैं नजर

एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ लो बन के साथ गजरा लगाया हुआ था। इसके साथ ही न्यूड लिपस्टिक, लाल रंग की बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं वैभव व्हाइट कलर का कुर्ता, नेहरु जैकेट और चुड़ीदार पायजामा पहने हुए नजर आए।

'कसौटी जिंदगी की' फेम एरिका फर्नाडीज फ्लोरल साड़ी में दिखीं स्टनिंग, देसी अवतार की तस्वीरें हुई वायरल

दीया मिर्जा रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी बन बनीं दुल्हन, दीपिका पादुकोण पहले ही इस लुक में आ चुकी ह
Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONEदीया मिर्जा रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी बन बनीं दुल्हन, दीपिका पादुकोण पहले ही इस लुक में आ चुकी हैं नजर

दिया मिर्जा की इस ब्राइडल साड़ी की बात करे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2020 में दीवाली के खास मौके पर पहनी थी। 

दीपिका के लुक की बात करें तो इस खूबसूरत साड़ी के साथ उन्होंने मेसी बन, छोटे से ईयररिंग्स के साथ रेड लिपस्टिक वगाई हुई थी। वहीं रणवीर सिंह मस्टर्ड येलो कलर का कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को दीपिका-रणवीर की यह तस्वीर काफी पसंद आई थी।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल