1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'फोर्स 2' के दौरान जॉन को घुटने में लगी चोट का ऐसे हुआ इलाज

VIDEO: 'फोर्स 2' के दौरान जॉन को घुटने में लगी चोट का ऐसे हुआ इलाज

 Published : Nov 09, 2016 07:08 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 07:08 pm IST

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। फिल्म में वह काफी एक्शन सीन्स भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

john- India TV Hindi
john

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। फिल्म में वह काफी एक्शन सीन्स भी करते हुए नजर आ रहे हैं। आजकल बॉलीवुड फिल्मों में मारधाड़ वाले दृश्य अधिक प्रचलित हो रहे हैं। वहीं आगामी फिल्म 'फॉर्स 2' के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम ने कड़ी मेहनत कर कई चुनौतियों का सामना किया है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि फिल्म की शूटिग के दौरान जॉन अब्राहम के घुटने में गहरी चोट आई और उसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। इसके चलते फिल्म की शूटिंग भी रुक गई।

इसे भी पढ़े:-

चोट लगने के बावजूद जॉन अब्राहम ने शूटिंग जारी रखी और इस दौरान उनके घुटने में फिर चोट आई, जिससे यह गहरी हो गई, इस वजह से शूटिंग के बाद उनके तीन ऑपरेशन हुए।

अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म 'फोर्स 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा  सोनाक्षी सिंहा और ताहिर राज भसीन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सोनाक्षी भी काफी एक्शन सीन्स करती हुई नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन