1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी सफर के बारे में कही ये बात

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी सफर के बारे में कही ये बात

 Published : Oct 31, 2016 06:32 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 06:33 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फोर्स 2 को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। फिल्म में वह अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

sona- India TV Hindi
sona

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फोर्स 2 को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। फिल्म में वह अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। कुछ वक्त पहले  ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में वह जॉन के साथ काफी एक्शन सीन्स करती हुई नजर आ रही हैं। वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोनाक्षी ने आज अपनी फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

इसे भी पढ़े:-

सोनाक्षी का कहना है कि शोबिज की अपनी यात्रा में वह कुछ भी बदलना नहीं चाहतीं। उन्होंने साथ ही कहा कि हर फिल्म से उन्हें कुछ सीखने के मौके मिले। सोनाक्षी ने कहा, "मैंने अपने अनुभव से इतने वर्षो में काफी कुछ सीखा है..हर फिल्म, हर व्यक्ति जिसके साथ मैंने काम किया है, उसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है।"

सोनाक्षी ने कहा, "मैं बेहद शुक्रगुजार हूं, क्योंकि यह एक बेहद अच्छी यात्रा रही है..अब तक की अपनी यात्रा के लिए मैं शुक्रगुजार हूं और इसे जारी रखने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी।" सोनाक्षी एक्शन फिल्म 'अकीरा' के बाद 'फोर्स 2' में एक और एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। फिलहाल वह जॉन के साथ इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन