1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने फोर्स 2 में एक्शन करने का श्रेय जॉन को दिया

सोनाक्षी सिन्हा ने फोर्स 2 में एक्शन करने का श्रेय जॉन को दिया

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 22, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Oct 22, 2016 01:25 pm IST

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली फिल्म फोर्स 2 में अपने एक्शन दृश्यों की सराहना करने के लिए सह-अभिनेता जॉन अब्राहम को धन्यवाद दिया है।

Sonakshi- India TV Hindi
Sonakshi

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली फिल्म फोर्स 2 में अपने एक्शन दृश्यों की सराहना करने के लिए सह-अभिनेता जॉन अब्राहम को धन्यवाद दिया है। आने वाली एक्शन फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया है जिसमें जॉन एसीपी यशवद्र्धन की भूमिका में होंगे जो किरदार उन्होंने फोर्स में निभाया था। सोनाक्षी फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका में होंगी।

फोर्स दो का गीत लाल रंग जारी करने के मौके पर यहां सोनाक्षी ने संवाददाताओं को बताया, उनके साथ एक्शन करने का मौका मिलने से मैं उत्साहित थी। फोर्स 2 की शूटिंग के दिन जॉन ने अकीरा देखी और फिल्म में मैंने जो एक्शन किया था उसे उन्होंने पसंद किया। उन्होंने अभिनय देव से मुझे एक्शन दृश्यों में शामिल करने को कहा। इसे मैंने एक तारीफ के रूप में लिया।

फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा कि आने वाली फिल्म फोर्स 2 को लेकर वह शुरू में अपनी सह-अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से एक्शन दृश्यों के बारे मेंं कहने के प्रति अशंकित थे। फोर्स फिल्म सीक्वेल का यह फिल्म एक्शन पर आधारित है। इसमें जॉन और सोनाक्षी कुछ तगड़े एक्शन दृश्य करते नजर आएंगे। उन्होंने बताया, एक दृश्य था जहां मुझे और सोनाक्षी को छलांग लगानी थी... और यह शूटिंग का दूसरा दिन था। मैं सोच रहा था कि उसे कूदने के लिए बताना चाहिए... वास्तव में मैं सोच रहा था कि अगर वह अपने पिता :शत्रुघ्न सिन्हा: को बता देगी तो क्या होगा।

हालांकि जॉन यह देख कर काफी खुश हुये कि सोनाक्षी एक्शन दृश्यों को लेकर बहुत सहज रही। यह फिल्म 18 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन