1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडी के बादशाह जॉनी लीवर किस फिल्म को देखने के लिए हैं इतने बेकरार

कॉमेडी के बादशाह जॉनी लीवर किस फिल्म को देखने के लिए हैं इतने बेकरार

 Published : May 05, 2016 08:10 pm IST,  Updated : May 05, 2016 08:10 pm IST

बॉलीवुड में कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले जॉनी लीवर इन दिनों एक शानदार आदामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

johny- India TV Hindi
johny

नई दिल्ली: रणदीप हुड्डा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता बनी हुई है। इस फिल्म के लिए सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी काफी उत्साहित है। हाल ही में अभिनेता जॉनी लीवर ने निर्देशक उमंग कुमार की फिल्म 'सरबजीत' में अभिनेता रणदीप हुड्डा के शानदार अभिनय की सराहना की है। 'सरबजीत' भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवनी पर आधारित है। उन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का आरोपी ठहराया गया था। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में अन्य कैदियों ने उन पर हमला कर मार डाला था।

इसे भी पढ़े:- सरबजीत की पत्नी का रोल मिलने को रिचा चड्ढ़ा ने क्यों माना सौभाग्य

रणदीप, फिल्म में सरबजीत सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ऐश्वर्या राय और रिचा चड्ढ़ा भी इसमें अह्म भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।

जॉनी लीवर ने ट्विटर पर रणदीप की सराहना की। जॉनी ने लिखा, "फिल्म 'सरबजीत' का प्रोमो देखा। रणदीप हुड्डा ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

रणदीप ने जॉनी के संदेश को रिट्वीट किया और अपनी प्रशंसा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

फिल्म में रिचा चड्ढा सरबजीत की पत्नी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। उन्होंने हाल ही में कहा था, "मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मुझे असल जीवन के किरदार सरबजीत की पत्नी की भूमिका निभाने का अवसर मिला।" फिल्म सरबजीत की बहन दलबीर कौर के नजरिए से दिखाई गई है। दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्य राय बच्चन ने निभाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन