1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जस्टिस फॉर सुशांत फोरम: सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में शेखर सुमन ने फिर से जांच करने की मांग की

जस्टिस फॉर सुशांत फोरम: सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में शेखर सुमन ने फिर से जांच करने की मांग की

 Published : Jun 25, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 08:32 pm IST

शेखर सुमन ने हैशटैग जस्टिस फॉर सुशांत फोरम नामक एक मंच बनाया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की गई है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
 सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में शेखर सुमन ने फिर से जांच करने की मांग की Image Source : INSTA/SOCIAL.NONSENSE.MEET, SSR

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर शेखर सुमन बहुत आश्वस्त नहीं नजर आ रहे हैं। इस कारण उन्होंने मामले की फिर से जांच कराने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। शेखर सुमन ने गुरुवार को ट्वीट किया, "हम सभी को और अधिक सख्त रुख अपनाना होगा और आत्महत्या की बात सुनकर और पर्दा डालने वाली कहानियां सुनकर पीछे नहीं हटना है। इस बार हम नहीं सुनेंगे। इस बार हम आश्वस्त नहीं होंगे। हैशटैग जस्टिस फॉर सुशांत फोरम।"

उन्होंने एक अलग ट्वीट में लिखा, "यानी यह घोषित किया जा चुका है कि सुशांत सिंह का मामला आम आत्महत्या का मामला है। इसे मत मानो। मुझे संदेह था कि यह होगा। कहानी पहले से निर्धारित थी। यही कारण है कि फोरम और भी अधिक महत्वपूर्ण बन गया है। अनुरोध है कि पुन: जांच के लिए अपनी आवाज उठाएं।"

शेखर सुमन ने हैशटैग जस्टिस फॉर सुशांत फोरम नामक एक मंच बनाया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की गई है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन