1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कॉफी विद करण' में जस्टिन बीबर खोलेंगे अपनी जिंदगी के कई राज़

'कॉफी विद करण' में जस्टिन बीबर खोलेंगे अपनी जिंदगी के कई राज़

 Published : May 08, 2017 12:13 pm IST,  Updated : May 08, 2017 12:13 pm IST

जस्टिन बीबर इन दिनों पहली बार भारत में होने जा रहे अपने सिंगिंग कॉन्सर्ट को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके इस कार्यक्रम की धूम सिनेमाजगत में चारों ओर फैली हुई है। अब जस्टिन जल्द ही फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण' में...

justin- India TV Hindi
justin

मुंबई: जाने माने अंतरराष्ट्रीय ग्रैमी अवार्ड विजेता जस्टिन बीबर इन दिनों पहली बार भारत में होने जा रहे अपने सिंगिंग कॉन्सर्ट को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके इस कार्यक्रम की धूम सिनेमाजगत में चारों ओर फैली हुई है। अब जस्टिन जल्द ही फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण' में भी नजर आने वाले हैं। बीबर अपने 'जस्टिन बीबर पर्पस टूर' के तहत पहली बार भारत आने वाले हैं। यह शो बुधवार 10 मई को मुंबई में आयोजित होने जा रहा है।

यदि सब कुछ सुनियोजित रहा तो करण जौहर अपने शो में बीबर से बात करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि 'कॉफी विद करण' के 5 सीजन पूरे हो गए हैं। वह बीबर के साथ शो के 6ठे संस्करण का आगाज करेंगे। एक सूत्र के मुताबिक, "यह पहला मौका है जब भारतीय शैली के चैट शो में बीबर जैसे स्तर की अंतर्राष्ट्रीय हस्ती दिखाई देगी।" बीबर के इस कार्यक्रम को लेकर उनके भारतीय फैंस के अलावा इंडस्ट्री में भी काफी उत्सुकता बनी हुई है। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां परफोर्मेंस देती हुई भी नजर आने वाली हैं।

करण जौहर वैश्विक मंचों पर रिचर्ड गेरे, मारिया शारापोवा, ह्यूग जैकमैन, क्रिस्टिन लूबोटिन, मेरिल स्ट्रीप, रॉबर्ट डी नीरो और जॉर्ज क्लूनी जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के साथ गुफ्तगू कर चुके हैं। बीबर मुंबई के अलावा, दिल्ली, जयपुर और आगरा का भी भ्रमण करेंगे। आखिर अमिताभ बच्चन को किसने कर दिया हैरान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन