1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कबीर बेदी ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच हाथ धोने की जरूरत पर दिया जोर

कबीर बेदी ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच हाथ धोने की जरूरत पर दिया जोर

 Written By: IANS
 Published : Apr 26, 2021 03:04 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 03:04 pm IST

कबीर बेदी ने नेटिजन्स से अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं।

kabir bedi hand wash covid 19 second wave latest news in hindi - India TV Hindi
कबीर बेदी ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच हाथ धोने की जरूरत पर दिया जोर Image Source : INSTAGRAM: IKABIRBEDI

अभिनेता कबीर बेदी ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर हाथ धोने के महत्व के बारे में लोगों को बताया। बेदी ने नेटिजन्स से अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं।

उन्होंने कहा, "चलो एक साथ कोविड से लड़ते हैं। मास्क। दूरी। अपने हाथों को धोएं। जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराएं।"

प्रियंका चोपड़ा आज लॉन्च करेंगी कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी 'स्टोरीज़ आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर'

वायरस के नए म्यूटेशन के बारे में सभी को याद दिलाते हुए उन्होंने ट्वीट किया, "भारत अपने सबसे खराब स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है। नया म्यूटेशन जंगल में आग की तरह फैल रहा है। दुनिया में कोई भी स्वास्थ्य प्रणाली 2 मिलियन नए केस का सामना नहीं कर सकती है, लेकिन हमारे डॉक्टर इससे लड़ रहे हैं। सभी को इसका खात्मा करने के लिए एकसाथ आना चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन