1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kabir Singh Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर शाहिद की कबीर सिंह का जलवा कायम, कमाई पहुंची 150 करोड़ के पार

Kabir Singh Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर शाहिद की कबीर सिंह का जलवा कायम, कमाई पहुंची 150 करोड़ के पार

 Published : Jun 30, 2019 11:16 am IST,  Updated : Jun 30, 2019 11:17 am IST

शाहिद कपूर, कियारा आडवानी स्टारर फिल्म कबीर सिंह की कमाई 'दिन दोगुनी रात चौगुनी' के हिसाब से रिलीज के 9 वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

कबीर सिंह- India TV Hindi
कबीर सिंह Image Source : GOOGLE

शाहिद कपूर, कियारा आडवानी स्टारर फिल्म कबीर सिंह की कमाई 'दिन दोगुनी रात चौगुनी' के हिसाब से रिलीज के 9 वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शाहिद की इस फिल्म को कई तरह की आलोचना भी झेलनी पड़ी लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि इतनी आलोचनाओं के बाद भी फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। और दूसरे हफ्ते में आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 के रिलीज के बाद भी इस फिल्म की कमाई में खासा फर्क नहीं पड़ा है। और इसी का नतीजा यह है कि फिल्म अपने रिलीज के 9 वें दिन 163.63 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। माना जा रहा है कि कबीर सिंह ने शनिवार को टिकट खिड़की पर 17 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 163। 63 हो गई है।

इसी के साथ भारत की 31. 23 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह साल 2019 की अभी तक की बेस्ट ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, कबीर सिंह बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है।

तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक कबीर सिंह एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका से अलग होकर बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता है और शराब और नशे में डूब जाता है। जहां इस फिल्म को जनता और फैंस से खूब प्यार मिल रहा है वहीं फिल्म आलोचकों ने इस फिल्म को मिक्स रिएक्शन दिया है। फिल्म में दिखाए कई सीन्स पर जमकर विवाद भी हो रहा है।

बता दें कि कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी, आदिल हुसैन, सोहम मजूमदार, अर्जुन बावजा, सुरेश ओबेरॉय, निकिता दत्ता और कुणाल ठाकुर ने काम किया है। ये साल 2019 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है और इस साल की अभी तक की बड़ी ओपनिंग करने वाली इकलौती नॉन हॉलिडे फिल्म है। फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये 200 करोड़ क्लब में जल्द एंट्री ले सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन