1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब कैलाश खेर ने की थी सुसाइड की कोशिश, जानिए कुछ ऐसे अनजाने तथ्य

जब कैलाश खेर ने की थी सुसाइड की कोशिश, जानिए कुछ ऐसे अनजाने तथ्य

 Published : Jul 07, 2017 01:18 pm IST,  Updated : Jul 07, 2017 02:07 pm IST

कैलाश को बचपन से ही गाने का काफी शोक था, केवल चार साल की छोटी उम्र में ही उन्होनें गाना गा कर अपनी आवाज़ से पूरे परिवार समेत दोस्तों के भी दिल जीत लिए थे।..

kailash
kailash

बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए किया काफी संघर्ष

कैलाश को अब बॉलीवुड की राह तय करनी थी, जिसका सफर उनके लिए ज़रा भी आसान नहीं था, लेकिन जल्द ही उनकी मेहनत तब रंग लाई जब उन्हें फिल्म ‘अंदाज़’ में पहली बार गाने का मौका मिला। इस फिल्म का लोकप्रिय गाना 'रब्बा इश्क न होवे' कैलाश ने ही गाया था। इस गाने के फेमस हो जाने के बाद 'वैसा भी होता है' पार्ट 2 में कैलाश ने गाना 'अल्लाह के बंदे' गाया। जो कि आज तक लोगों की ज़ुबान पर छाया हुआ है। आज भी लोग कैलाश को इसी गाने से जानते हैं। इसके साथ ही उन्होनें बॉलीवुड में कई बेहतरीन गाने भी गाए हैं, जिनमें से दो गानों के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

कैलाश खेर फिल्मों में अब तक 700 से अधिक गाने गा चुकें हैं जिनमें 500 से अधिक हिंदी गाने शामिल हैं। ड्सके साथ ही उनकी 5 एलबम एसी भी हैं जो कि श्रोताओं के बीच काफी हिट रही हैं। (क्या स्पाइडरमैन का ये हीरो है गे? एंड्रयू गारफील्ड ने खुद कबूल की ये बात)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन