1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू संग शादी की फोटोज की शेयर

ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू संग शादी की फोटोज की शेयर

 Published : Oct 31, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 07:47 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और बिजनेसमैन गौतम किचलू शादी के बंधन में बंध चुके है। अब एक्ट्रेस ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू संग शादी की फोटोज शेयर कर लिखी दिल की- India TV Hindi
ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू संग शादी की फोटोज शेयर कर लिखी दिल की बात  Image Source : INSTAGRAM/KAJALAGGARWALOFFICIAL

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू  के साथ सात फेरे ले लिए है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इसी बीच काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पहली तस्वीर में काजल गौतम के हाथों में किस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में परंपरा के अनुसार एक-दूसरे को आर्शीवाद दे रहे हैं। 

काजल ने पहली तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'और ऐसे ही मिस से मिसेज तक! मैंने अपने विश्वासपात्र, साथी, बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट से शादी की। इसलिए ख़ुशी है कि मैंने यह सब पाया और आप में मेरा घर है'

इसके साथ ही काजल ने दूसरी तस्वीर शेयर करके शादी के दौरान होने वाली एक परंपरा के बारे में विस्तार से बताया।

 काजल के लुक की बात करें तो वह महरून कलर का लहंगा पहने हुए है। जिसमें हैवी एंब्राइड्री की गई है। इसके साथ ही उन्होंने ज्लैवरी में मांग टीका, माथा बेंदी के साथ खूबसूरत नेकलेस पहना। वहीं गौतम किचलू व्हाइट कलर कलर की शेरवानी पहने हुए हैं। 

आपको बता दें कि काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में शादी की थी।  कोरोना होने के कारण परिवारिक लोगों के साथ कुछ दोस्त ही शामिल हुए।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन