1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में काजोल ने सेल्फी लेने की कला को किया डिकोड

लॉकडाउन में काजोल ने सेल्फी लेने की कला को किया डिकोड

 Published : May 28, 2020 07:32 pm IST,  Updated : May 28, 2020 07:33 pm IST

तस्वीर में, अभिनेत्री खुश दिख रही हैं। वह काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनके बाल खुले हैं।

लॉकडाउन में काजोल ने...- India TV Hindi
लॉकडाउन में काजोल ने सेल्फी लेने की कला को किया डिकोड Image Source : KAJOL

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सेल्फी लेने की कला को डिकोड करने के लिए लॉकडाउन के समय का इस्तेमाल कर रही हैं। कोरोनोवायरस महामारी के दौरान चल रहे लॉकडाउन के बीच, काजोल ने अपनी प्यारी मुस्कान के साथ प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर अपसाइड-डाउन सेल्फी पोस्ट की।

तस्वीर के साथ उन्होंेने लिखा, "एक अपसाइड डाउन (उल्टी) दुनिया में अपसाइड डाउन सेल्फी! क्या सेल्फी लेने का सही तरीका है? या हर किसी की अपनी पसंद होती है..सेल्फ केयर, सेल्फ लव।

तस्वीर में, अभिनेत्री खुश दिख रही हैं। वह काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनके बाल खुले हैं।

अजय देवगन ने शेयर की काजोल के साथ पुरानी तस्वीर, लिखा- लगता है 22 सालों से लॉकडाउन में हूं

हाल ही में काजोल की फिल्म फना को 14 साल पूरे हुए हैं, इस मौके पर काजोल ने आमिर खान के साथ फना की एक तस्वीर पोस्ट की थी। शादी के बाद फना काजल की कमबैक फिल्म थी।

(आईएएएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन