1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 25 साल के लंबे फिल्मी करियर में काजोल ने कभी नहीं किया यह काम

25 साल के लंबे फिल्मी करियर में काजोल ने कभी नहीं किया यह काम

 Published : Dec 03, 2017 09:19 am IST,  Updated : Dec 03, 2017 09:20 am IST

काजोल ने ' दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', ' कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी यादगार फिल्में दी हैं।

kajol- India TV Hindi
kajol Image Source : PTI

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद फिल्म की शूटिंग रद्द नहीं करती हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे किसी और की जेब को लाखों रुपये का नुकसान होता है।

बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफल फिल्मों ' दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', ' कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने 25 साल के अपने लंबे करियर में कभी भी शूटिंग रद्द नहीं की क्योंकि वह जिम्मेदारियों का आदर करती हैं।

एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, '' आप एक ऐसे उद्योग में काम करते हैं जहां अगर आप बीमार पड़ते हैं या शूटिंग रद्द करते हैं तो किसी अन्य व्यक्ति की जेब के लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन