1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के 'ओ ओ जाने जाना' पर फिर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार

सलमान के 'ओ ओ जाने जाना' पर फिर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार

 Published : Jul 17, 2017 02:53 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 02:53 pm IST

सलमान खान ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों के साथ बेहतरीन गानों भी दिए हैं। उनके कई गाने ऐसे हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन्हीं में से उनका एक गाना हैं 'ओ ओ जाने जाना'। दबंग खान के इस गाने पर तो शायद सभी ने जमकर...

salman- India TV Hindi
salman

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों के साथ बेहतरीन गानों भी दिए हैं। उनके कई गाने ऐसे हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन्हीं में से उनका एक गाना हैं 'ओ ओ जाने जाना'। दबंग खान के इस गाने पर तो शायद सभी ने जमकर ठुमके लगाए होंगे। लेकिन अब एक बार फिर से इस गाने पर थिरकने के लिए तैयार हो जाइए। दरअसल ये तो आप देख ही रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह से रिमिक्स का दौर बढ़ता ही जा रहा है। अब इस गाने को भी एक रुप में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।

सिंगर कमाल खान इस गीत को नए तरीके से पेश करने पर विचार कर रहे हैं। कमाल ने शनिवार रात संवाददाताओं से कहा, "मैं वास्तव में इस समय 'ओ ओ जाने जाना' के नए एक संस्करण पर काम कर रहा हूं। यह किसी फिल्म के लिए या किसी अल्बम के लिए हो सकता है।" कमाल ने शुक्रवार को आईफा रॉक्स में प्रस्तुति दी। इसी मौके पर उन्होंने कहा, "जब मैंने 'ओ ओ जाने जाना' गाया। तो कई पुरानी यादें ताजा हो गईं।" (इस अभिनेता ने की थी अपनी ऑनस्क्रीन भाभी से शादी, अब पहुंची टूटने की कगार पर)

उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि उन्होंने ज्यादातर सलमान की फिल्मों के लिए काम किया है, लेकिन उनकी अगली फिल्म किसी अन्य के साथ है। आवाज को सुरीला करने के लिए गायकों द्वारा ऑटो-ट्यूनिंग का इस्तेमाल करने के सवाल पर कमाल ने कहा, "प्रौद्योगिकी कोई बुरी चीज नहीं है। कलाकार सीजीआई का इस्तेमाल करते हैं, तो गायक इसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते?"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन