1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमल हासन ने इस अंदाज में दी मोहनलाल को जन्मदिन की बधाई

कमल हासन ने इस अंदाज में दी मोहनलाल को जन्मदिन की बधाई

 Written By: IANS
 Published : May 21, 2020 03:09 pm IST,  Updated : May 21, 2020 03:09 pm IST

दो मशहूर एक्टर कमल हासन और मोहनलाल ने 2009 की फिल्म 'उन्नीपोल ओरुवन' में पहली बार एक साथ काम किया, जो बॉलीवुड फिल्म 'ए वेडनेसडे' की रीमेक थी।

कमल हासन ने इस अंदाज...- India TV Hindi
कमल हासन ने इस अंदाज में दी मोहनलाल को जन्मदिन की बधाई Image Source : TWITTER/@ALWAYSHEKHAR1

चेन्नई: अभिनेता कमल हासन ने अपने दोस्त अभिनेता मोहनलाल के 60 वें जन्मदिवस पर उन्हें विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "प्रिय मोहनलाल, मैं आपको आपकी पहली फिल्म से पसंद करता हूं। मैं आपके काम की निरंतर गुणवत्ता से ईष्या करता हूं। आपके साथ काम करने के बाद आप मुझे और भी अधिक पसंद आए। आपके दीर्घायु होने की कामना करता हूं, मेरे छोटे भाई।"

दो मशहूर एक्टर कमल हासन और मोहनलाल ने 2009 की फिल्म 'उन्नीपोल ओरुवन' में पहली बार एक साथ काम किया, जो बॉलीवुड फिल्म 'ए वेडनेसडे' की रीमेक थी।

मोहनलाल ने अपने करियर में कई बड़े अवार्ड पाए हैं। भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्म श्री और 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन