1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान संग पहली बार शूटिंग से बेहद खुश हैं कमल हासन, बोले- भाई हो तो ऐसा

सलमान खान संग पहली बार शूटिंग से बेहद खुश हैं कमल हासन, बोले- भाई हो तो ऐसा

 Published : Jul 18, 2018 11:58 am IST,  Updated : Jul 18, 2018 11:58 am IST

कमल हासन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वरूपम 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसी सिलसिले में वह हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'दस का दम' के सेट पर भी जा पहुंचे। इस शूट की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी हो रही हैं।

Kamal Haasan Salman Khan- India TV Hindi
Kamal Haasan Salman Khan

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और निर्माता कमल हासन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वरूपम 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसी सिलसिले में वह हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'दस का दम' के सेट पर भी जा पहुंचे। इस शूट की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी हो रही हैं। लेकिन अब कमल हासन ने कहा है कि सलमान से मिलने और उनके साथ शूट को लेकर बेहद खुश हैं। गौरतलब है कि दोनों ने पहली बार रियलिटी टेलीविजन शो 'दस का दम' में साथ काम किया है।

कमल हासन ने 'दंबग' अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ लिखा, "भाई हो तो ऐसा। सलमान खान, लंबे समय बाद मुलाकात से खुश हूं।" गौरतलब है कि सलमान ने वर्ष 2013 में 'विश्वरूपम' की रिलीज के दौरान फिल्म का समर्थन किया था, जब पूरे भारत में फिल्म को लेकर विवाद था, तब उन्होंने और प्रशंसकों से यह फिल्म देखने की अपिल की थी। वह फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर भी पहुंचे थे।

अब एक बार फिर सलमान खान उनके समर्थन में हैं। बता दें कि 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग तमिल और हिंदी में की गई और तेलुगू में इसे डब किया गया। फिल्म में कमल हासन के अलावा अभिनेत्री पूजा कुमार भी अहम किरदार में दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन