1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय सेतुपति ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए लिया कमल हासन का इंटरव्यू

विजय सेतुपति ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए लिया कमल हासन का इंटरव्यू

 Published : May 03, 2020 07:34 pm IST,  Updated : May 03, 2020 07:34 pm IST

90 मिनट से ज्यादा समय की बातचीत इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा बार देखे जाने के साथ बड़ी हिट बन गई और यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही है।

विजय सेतुपति ने...- India TV Hindi
विजय सेतुपति ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए लिया कमल हासन का इंटरव्यू

नई दिल्ली: लॉकडाउन की  वजह से सभी सितारे अपने अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में कोई किसी से मिल नहीं पा रहा है। इस बीच साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने रविवार को तमिल स्टार विजय सेतुपति से वर्चुअल दुनिया में मुलाकात की और इसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।इंस्टाग्राम लाइव सेशन के जरिए सेतुपति ने रविवार को कमल का साक्षात्कार लिया।

यह शायद पहली बार था जब फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार ने साथ आकर सिनेमा, राजनीति और निजी जिंदगी के बारे में बात की। 90 मिनट से ज्यादा समय की बातचीत इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा बार देखे जाने के साथ बड़ी हिट बन गई और यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही है।

कमल हासन ने हाल ही में कोरोना संकट की इस घड़ी में आशा, सकारात्मकता से भरे गीत 'अविरुम अनबुम' को लिखा, गाया और निर्देशित किया है।

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन