1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंडियन 2' की शूटिंग शूरु करने से पहले कमल हासन करना चाहते हैं इस को पूरा

'इंडियन 2' की शूटिंग शूरु करने से पहले कमल हासन करना चाहते हैं इस को पूरा

 Published : Oct 03, 2017 01:39 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 01:40 pm IST

कमल हासन वर्ष 1996 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' के सीक्वल के लिए भी सुर्खियों में आ गए हैं। जल्द ही वह इस फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इस अपनी फिल्म की शूटिंग शुरु करने से पहले कमल हासन ने एक शर्त सामने रख दी है।

kamal- India TV Hindi
kamal

चेन्नई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी तमिल कॉमेडी 'साबाश नायडू' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वह अब वर्ष 1996 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' के सीक्वल के लिए भी सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह 'साबाश नायडू' की शूटिंग पूरी करेंगे उसके बाद ही वह 'इंडियन' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। कमल हासन की 'इंडियन 2' के निर्माण की घोषणा इस सप्ताहांत हुई है।

फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं और इसे तमिल के अलावा तेलुगू भाषा में भी बनाया जाएगा। इस फिल्म के सीक्वल के जरिए कमल हासन और निर्देशक शंकर की जोड़ी दर्शकों को दोबारा देखने को मिलेगी। हासन के एक करीबी सूत्र ने बताया, "कमल सर की साबाश नायडू को खत्म करने के बाद ही इंडियन 2 की शूटिंग शुरू करने की योजना है। वह साबाश नायडू का काम इस माह से दोबारा शुरू कर सकते हैं।"

सूत्र के मुताबिक, "कमल हासन की लंबे समय से लटकी 'विश्वरूपम 2' को पूरा करने की भी योजना है, जिसका केवल कुछ ही दिनों का काम बचा है।" पिछले साल अपने कार्यालय की सीढ़ियों से गिर जाने से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिस कारण 'साबाश नायडू' की शूटिंग रोक दी गई थी। (Bigg Boss 11 episode 1: पहले ही दिन एक दूसरे से भिड़ बैठे घर के सदस्य)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन