1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब एयरपोर्ट पर टकरा गए कंगना और अनुपम

जब एयरपोर्ट पर टकरा गए कंगना और अनुपम

 Published : May 28, 2019 05:26 pm IST,  Updated : May 28, 2019 05:32 pm IST

अनुपम खेर ने ट्विटर पर कंगना की तस्वीर शेयर करके ये लिखा है...

कंगना-अनुपम- India TV Hindi
कंगना-अनुपम

मुंबई: मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना पसंदीदा बताया है। हाल ही में दोनों की मुलाकात यहां हवाईअड्डे पर हुई। अनुपम ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरी फेवरेट कंगना से मिलकर हमेशा ही बहुत अच्छा लगता है।"

इस दौरान अनुपम ने कंगना संग अपनी कुछ तस्वीरों को भी साझा किया। इन तस्वीरों में कंगना एक सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रहीं हैं और इसके साथ वह शेड्स लगाए हुइर्ं हैं जबकि अनुपम व्हाइट शर्ट, डेनिम जीन्स में नजर आ रहे हैं।

अनुपम मीडिया में अकसर ही कंगना की तारीफ करते नजर आते हैं। जब कंगना ने दावा किया था कि इंडस्ट्री में से किसी ने भी 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में उनके काम को लेकर बात नहीं कि है तब भी अनुपम ने कंगना को अपना समर्थन दिया था।

काम की बात करें तो अनुपम खेर अभी अपनी आने फिल्म 'वन डे : जस्टिस डेलीवर्ड' की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं जबकि कंगना अपनी अगली फिल्म 'पंगा' में नजर आएंगी। 

Also Read:

माही विज की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली तस्वीर आई सामने, बेबी बंप आया नज़र

बरुण सोबती की पत्नी पशमीन मनचंदा हैं प्रेग्नेंट, शादी को हो चुके हैं 9 साल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन