1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बरुण सोबती की पत्नी पशमीन मनचंदा हैं प्रेग्नेंट, शादी को हो चुके हैं 9 साल

बरुण सोबती की पत्नी पशमीन मनचंदा हैं प्रेग्नेंट, शादी को हो चुके हैं 9 साल

 Published : May 26, 2019 10:52 pm IST,  Updated : May 26, 2019 10:52 pm IST

'इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम बरुण सोबती (Barun Sobti) पापा बनने वाले हैं।

 Barun Sobti, Pashmeen Manchanda- India TV Hindi
Barun Sobti, Pashmeen Manchanda Image Source : INSTAGRAM

'इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम बरुण सोबती (Barun Sobti) पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी पशमीन मनचंदा प्रेग्नेंट हैं। उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं और ये उनका पहला बच्चा है। बरुण अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और उनकी पत्नी की प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को पता नहीं था।

हालांकि अब पशमीन के बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। टीवी एक्ट्रेस और बरुण की दोस्त साई देओधर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की हैं।

बेबी शावर में करण वाही, अक्षय डोगरा, सोहिक सहगल, गौतम हेगड़े, सनाया ईरानी, आभास मेहता, दलजीत कौर भी आए थे।

बरुण और पशमीन की शादी 2010 में हुई थी। दोनों स्कूल टाइम के स्वीटहार्ट्स हैं। पशमीन ऑल गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं, लेकिन 9वीं क्लास में उन्होंने को-एड स्कूल में एडमिशन लिया, जिसमें बरुण थे। बरुण स्कूल में पशमीन को इम्प्रेस करने के लिए कविताएं लिखते थे।

Also Read:

आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, यामी गौतम ने कानपुर में शुरू की बाला की शूटिंग

अनुराग कश्यप ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी के इस्तीफे की खबर पर ली चुटकी, किया ये ट्वीट

PM Narendra Modi box office collection Day 2: विवेक ओबेरॉय की फिल्म ने दो दिन में कमाए इतने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन