1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PM Narendra Modi box office collection Day 2: विवेक ओबेरॉय की फिल्म ने दो दिन में कमाए इतने, अर्जुन कपूर की फिल्म को छोड़ा पीछे

PM Narendra Modi box office collection Day 2: विवेक ओबेरॉय की फिल्म ने दो दिन में कमाए इतने, अर्जुन कपूर की फिल्म को छोड़ा पीछे

 Published : May 26, 2019 04:54 pm IST,  Updated : May 26, 2019 05:34 pm IST

PM Narendra Modi box office collection Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की कमाई में दूसरे दिन उछाल आया है।

PM Narendra Modi box office collection Day 2- India TV Hindi
PM Narendra Modi box office collection Day 2 Image Source : INSTAGRAM

PM Narendra Modi box office collection Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की कमाई में दूसरे दिन उछाल आया है। 24 मई को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन 2.88 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म ने दो दिन में 6.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

इस फिल्म के साथ ही अर्जुन कपूर की India's Most Wanted भी रिलीज़ हुई थी। India's Most Wanted ने दो दिनों में 5.13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस तरह 'पीएम नरेंद्र मोदी' ने दो दिनों में India's Most Wanted से ज्यादा की कमाई की है।

मोदी के जीवन पर बनी इस फिल्म में विवेक आनंद ओबरॉय, बोमन ईरानी, वहीदा रहमान, दर्शन कुमार और मनोज जोशी जैसे सितारों ने अभिनय किया है।

पहले यह फिल्म 11 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव शुरू होने के चलते इसकी रिलीज पर निर्धारित तिथि से महज एक दिन पहले रोक लगा दी गई।

PM Narendra Modi Movie Review:

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा इलेक्शन में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम किया है और देश के प्रधानमंत्री को रिप्रजेंट किया है। पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी ये बायोपिक 136 मिनट की है। इस फिल्म में नरेंद्र मोदी के जीवन के बारे में जानकारी दी गई है। फिल्म की शुरुआत 2014 के लोकसभा इलेक्शन की तैयारियों से होती है, और फिर फिल्म फ्लैशबैक में चली जाती है। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे एक चायवाला आरएसएस ज्वाइन करता है और फिर बीजेपी। वो गुजरात का मुख्यमंत्री बनता है और फिर देश का प्रधानमंत्री।

फिल्म का ट्रेलर...

Also Read:

India's Most Wanted box office collection Day 2: अर्जुन कपूर की फिल्म की कमाई में आया हल्का उछाल

अर्जुन रामपाल ने अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के लिए बेबी शॉवर की होस्ट, देखें दिलचस्प तस्वीरें

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक फोटो की शेयर, लिखा- 'ब्यूटी एंड द बीस्ट'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन