1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल ने अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के लिए बेबी शॉवर की होस्ट, देखें दिलचस्प तस्वीरें

अर्जुन रामपाल ने अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के लिए बेबी शॉवर की होस्ट, देखें दिलचस्प तस्वीरें

 Published : May 26, 2019 02:03 pm IST,  Updated : May 26, 2019 02:20 pm IST

अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद को खुश करने के लिए हर वह काम करते नजर आ रहे हैं जिसको देखकर उन्हें परफेक्ट पार्टनर कहना गलत नहीं होगा। हाल ही में अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के लिए बेबी शावर का आयोजन किया।

...- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल- गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद

अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद को खुश करने के लिए हर वह काम करते नजर आ रहे हैं जिसको देखकर उन्हें परफेक्ट पार्टनर कहना गलत नहीं होगा। हाल ही में अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के लिए बेबी शावर का आयोजन किया। इस फंक्शन में फैमिली के खास लोग मौजूद थे। इस फंक्शन की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अर्जुन- गैब्रिएला और फैमिली मेंबर होने वाले बच्चे की स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

बता दें कि अर्जुन की जिंदगी में जल्द एक नया मेहमान आने वाला है। इस फंक्शन में अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के करीबी दोस्तों ने भाग लिया। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने बेबी शावर की तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। तस्वीरों में गैब्रिएला व्हाइट ड्रेस और खुले बालों में काफी खूबसूरत लग रही है।

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

वही अर्जुन कपूर भी व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि गैब्रिएला अभी पेट से हैं और उनका सातवां महीना चल रहा है। वह जल्दी अपने बच्चे को जन्म देंगी। गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन गैब्रिएला उसके पहले ही मां बनने वाली है।

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला बेबी शावर
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला बेबी शावर

अर्जुन और गेबरियला की मुलाकात 2009 में आईपीएल के एक आफ्टर पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और अब गैब्रिएला अर्जुन रामपाल के बच्चे की मां बनने वाली है। बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी का एलान हाल ही में इंस्टाग्राम पर किया था।

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

ख़ास बात यह है कि अर्जुन और गैब्रिएला की अभी शादी नहीं हुई है। पत्नी मेहर जेसिका से तलाक़ के बाद अर्जुन गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल को पहली पत्नी मेहर जेसिका से से 2 बच्चें है।

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन