1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवेक ओबेरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

विवेक ओबेरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

 Published : May 24, 2019 04:40 pm IST,  Updated : May 24, 2019 04:43 pm IST

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के रिलीज होने के दो दिन पहले फिल्म के मुख्य अभिनेता विवेक ओबेरॉय को जान से मारने की धमकी मिली है।

विवेक ओबेरॉय - India TV Hindi
विवेक ओबेरॉय 

मुंबई: फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के रिलीज होने के दो दिन पहले फिल्म के मुख्य अभिनेता विवेक ओबेरॉय को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद मुंबई पुलिस की ओर से विवेक को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में मौजूद विवेक ने मीडिया से इस बारे में बात की।

विवेक ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें केवल एक ही संदेश दिया गया है कि किस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत के निर्माण में विभिन्न जाति, धर्म और पंथ को एकजुट करने में कितना प्रयास किया है, लेकिन दूसरी ओर ऐसे भी लोग हैं जो भारत को टुकड़ों में देखना चाहते हैं। ऐसे लोग नहीं चाहते कि देशवासी एक होकर रहें।

उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों को न ही मेरी यह फिल्म पसंद है और न ही फिल्म को प्रचार करने का मेरा तरीका। इन सारी वजहों से मुझे मौत की धमकी मिल रही है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की ओर से मुझे सुरक्षा मुहैया कराई गई है और मुझे विश्वास है कि कुछ भी नहीं होगा।"

इस फिल्म को ओमंग कुमार ने निर्देशित किया है। यह फिल्म आज यानी 24 मई को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन