1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. India's Most Wanted box office collection Day 2: अर्जुन कपूर की फिल्म की कमाई में आया हल्का उछाल

India's Most Wanted box office collection Day 2: अर्जुन कपूर की फिल्म की कमाई में आया हल्का उछाल

 Published : May 26, 2019 04:40 pm IST,  Updated : May 26, 2019 04:43 pm IST

India's Most Wanted box office collection Day 2: अर्जुन कपूर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म India's Most Wanted 24 मई को विवेक ओबेरॉय की प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी बायोपिक के साथ रिलीज़ हुई थी।

  India's Most Wanted box office collection Day 2- India TV Hindi
India's Most Wanted box office collection Day 2 Image Source : INSTAGRAM

India's Most Wanted box office collection Day 2: अर्जुन कपूर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म India's Most Wanted 24 मई को विवेक ओबेरॉय की प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी बायोपिक के साथ रिलीज़ हुई थी।  India's Most Wanted की पहले दिन की कमाई निराशाजनक रही थी और दूसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में हल्का उछाल ही आया है।

फिल्म ने पहले दिन 2.10 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 3.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में 5.13 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

फिल्म को 'आमिर' फेम राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट की है। फिल्म 1500 से 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है।

India's Most Wanted एक आतंकवादी को बिना हथियार के पकड़ने की कहानी है, जिसकी तलाश में  इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिसर प्रभात कुमार और उनके चार साथी नेपाल जाते हैं। अर्जुन फिल्म में प्रभात कुमार के रोल में हैं। फिल्म में इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकवादी यासीन भटकल को पकड़ने की कहानी दिखाई गई है, जिसे कई सालों की तलाश के बाद 2013 में गिरफ्तार किया गया था।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

अर्जुन रामपाल ने अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के लिए बेबी शॉवर की होस्ट, देखें दिलचस्प तस्वीरें

रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट से कैटरीना- दीपिका को करते हैं फॉलो: रिपोर्ट

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक फोटो की शेयर, लिखा- 'ब्यूटी एंड द बीस्ट'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन