1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट से कैटरीना- दीपिका को करते हैं फॉलो: रिपोर्ट

रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट से कैटरीना- दीपिका को करते हैं फॉलो: रिपोर्ट

 Published : May 26, 2019 08:00 am IST,  Updated : May 26, 2019 08:32 am IST

रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर किसी भी वेरीफाई अकाउंट से नहीं है लेकिन फिर भी वह सोशल मीडिया की पल-पल की खबर रखते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात को माना कि सोशल मीडिया पर दूसरे सेलेब्स पर नजर रखते हैं जिसमें से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी हैं।

ranbir kapoor- India TV Hindi
ranbir kapoor

नई दिल्ली: रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर किसी भी वेरीफाई अकाउंट से नहीं है लेकिन फिर भी वह सोशल मीडिया की पल-पल की खबर रखते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात को माना कि सोशल मीडिया पर दूसरे सेलेब्स पर नजर रखते हैं जिसमें से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी हैं। जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि वह किसी वेरीफाइ अकाउंट से सोशल मीडिया पर एक्टिव क्यों नहीं है तो उनका जवाब बेहद दिलचस्प था उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अच्छी और बुरी चीजे दोनों है और दोनों के साइड इफेक्ट्स है इसलिए मैं इनसब से दूर रहता हूं लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ अच्छे लोग भी हैं जिनपर मैं हमेशा नजर रखता हूं जिसमें से कैटरीना, दीपिका, आलिया और रणवीर जैसे लोग हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर को लेकर एक खुलासा किया था। इसी सिलसिले में वो बॉलीवुड अभिनेता अरबाज़ खान के शो पिंच में पहुंचीं जहां उन्होंने अरबाज के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। कटरीना कैफ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के बाद भी सोशल मीडिया से कितने वक्त बाद जुड़ी हैं ये बात सभी जानते हैं। 2017 में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है।

अरबाज खान ने कटरीना कैफ से इसी से जुड़ा एक सवाल किया। एक्ट्रेस ने उस सवाल का जवाब खुलकर देने के साथ ही कुछ ऐसा भी बोल दिया जो सुर्खियां बन गया। दरअसल, अरबाज ने उनसे पूछा, क्या वो लोगों पर नजर रखने के लिए कोई फेक अकाउंट इस्तेमाल करती हैं? तो कटरीना ने बताया- नहीं, बिल्कुल नहीं...। हालांकि, इसी के साथ उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में एक सीक्रेट बता दिया।

कटरीना ने कहा, मैं तो फेक अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करती पर मुझे पता है रणबीर फेक अकाउंट यूज करते हैं ताकि वो सब पर नजर रख सकें। वैसे बता दूं कि रणबीर कपूर ही वो शख्स हैं जिसने मुझे इंस्टाग्राम सिखाया। बता दें कि कटरीना और रणबीर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के शादी तक कर लेने की अटकलें थीं, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों अलग हो गए। थोड़े दिन पहले ही ब्रेकअप को लेकर कैटरीना का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने ब्रेकअप की जिम्मेदारी ली थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। भारत में वो लीड रोल में होंगी। फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। वहीं, रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी। रणबीर इस समय आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं, जबकि कैटरीना कैफ अभी सिंगल हैं।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन