1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त की रिलीज डेट बढ़ी आगे: रिपोर्ट

करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त की रिलीज डेट बढ़ी आगे: रिपोर्ट

 Published : May 26, 2019 01:29 pm IST,  Updated : May 26, 2019 01:29 pm IST

अनिल कपूर, करीना कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त की रिलीज आगे बढ़ गई है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। 

Takht Movie- India TV Hindi
Takht Movie

नई दिल्ली: अनिल कपूर, करीना कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त की रिलीज आगे बढ़ गई है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पहला शेड्यूल की देरी से शूटिंग शुरु होने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

फिल्म के बारे में बात करें तो यह मुगल युग पर आधरित है। फिल्म मेकर करण जौहर के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट है। इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट इसको लगातार चर्चा में बनाए हुए है।  लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। पहले फिल्म को 2020 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना थी। अब ताजा रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की रिलीज डेट को 2020 के आखिर तक के लिए टल दिया गया। 

2019 के बीच में शुरू होने वाला फिल्म का पहला शेड्यूल अब साल के अंत में चल गया है। इस कारण से फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म मुगल युग की होने के कारण सेट को बनाने में समय लग रहा था। 

इसके चलते फिल्म के प्री-प्रॉडक्शन के देरी हो रही थी। इन सब कारणों के चलते फिल्म 2020 की दिवाली पर रिलीज होगी। बता दें कि करण जौहर की हाल ही में मल्टी स्टारर 'कलंक' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' रिलीज हुईं थी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन