1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की मौत से ये बॉलीवुड अदाकारा हुईं इतना मायूस कि हो गई ऐसी हालत

श्रीदेवी की मौत से ये बॉलीवुड अदाकारा हुईं इतना मायूस कि हो गई ऐसी हालत

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 27, 2018 08:33 am IST,  Updated : Feb 27, 2018 08:33 am IST

श्रीदेवी के यूं अचानक चले जाने से हर कोई हताश है। उनके फैंस के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री भी काफी सदमें में हैं। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। ऐसे में सभी सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं।

Sridevi Kangana - India TV Hindi
Sridevi Kangana

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी के यूं अचानक चले जाने से हर कोई हताश है। उनके फैंस के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री भी काफी सदमें में हैं। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। ऐसे में सभी सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं, वहीं कुछ हस्तियों ने सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया है। लेकिन अभिनेत्री कंगना रनौत की बात करें तो उन्हें जैसे ही श्रीदेवी के निधन की खबर मिली वह स्तबध रह गईं और खुद को संभाल ही नहीं पाईं। गौरतलब है कि कंगना हमेशा ही श्रीदेवी को अपनी आइडल मानती आई हैं।

ऐसे जब उन्हें श्रीदेवी के बारे में इस तरह की खबरें सुनने को मिली तो वह इससे इतनी दुखी हुईं कि उन्हें बुखार आ गया। इसके बाद उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए बीकानेर में शूटिंग कर रही हैं। हालांकि कुछ वक्त आराम करने के बाद अब वह शूटिंग पर वापस आ चुकी हैं।

गौरतलब है कि श्रीदेवी एक पारिवारिक समारोह में शरीक होने के लिए दुबई पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर भी मौजूद थे। फिलहाल श्रीदेवी के शव को भारत लाने का सभी इंतजार कर रहे है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस मामले में दुबई पुलिस को थोड़ वक्त और लग सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन