1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने 'वैलेंटाइन डे' पर उठाया जंगल सफारी का लुत्फ, देखिए ये तस्वीरें

कंगना रनौत ने 'वैलेंटाइन डे' पर उठाया जंगल सफारी का लुत्फ, देखिए ये तस्वीरें

 Published : Feb 14, 2021 11:15 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 11:15 pm IST

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी जंगल सफाली राइड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : TWITTER/KANGANA RANAUT

हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी जंगल सफाली राइड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में कंगना सिर पर टोपी लगाए और हाथ में दूरबीन पकड़े हुए राइड को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। 

टाइगर श्रॉफ ने 'वैलेंटाइन डे' पर अपने पहले प्यार का किया खुलासा, वायरल हो रहा पोस्ट

इन तस्वीरों को कंगना रनौत ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने जंगल सफारी की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'रविवार के दिन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व गई ताकि कुछ सुंदर जानवरों को देख सकूं। शानदार झीलों और दृश्यों ने मेरा दिन खुशनुमा बना दिया। शुक्रिया एमपी टूरिज्म और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट इस बेहतरीन दिन के लिए। शुक्रिया।' 

Kangana Ranaut
Image Source : TWITTER/KANGANA RANAUTKangana Ranaut

इस ट्वीट के साथ कंगना ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तीनों ही तस्वीरों में अलग अलग मूड में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कंगना डेनिम जैकेट साथ जींस, बूट्स और टोपी पहनी हुई हैं। जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रही हैं। तस्वीरों में कंगना दूरबीन से जानवरों को देखने की कोशिश कर रही हैं। 

सोनू सूद जरूरमंद लोगों की मदद के लिए फिर आए आगे, मोगा में 100 ई-रिक्शा वितरित कर मुहिम की शुरुआत की

इससे पहले कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म 'धाकड़' के सेट से अपनी तस्वीर शेयर की थी। कंगना ने जो फोटो ट्वीट की थी, उसमें वे एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाई दी। वहीं निर्देशक रजनीश रजी घई उनके साथ मजाकिया अंदाज में पोज देते दिखे। इस फोटो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, "नॉन स्टॉप एक्शन की 10वीं नाइट शिफ्ट, 14 घंटे की शिफ्ट ने रात से सुबह कर दी लेकिन हमारे चीफ रजी घई ऐसे हैं, जैसे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा..खर मैं आपकी हूं..चलने दीजिए हैशटैग धाकड़।"

अपने अभिनय कौशल की तारीफ करते हुए हाल ही में कंगना ने ट्वीट किया था, "मैंने जितनी बड़ी रेंज में परफॉर्म किया है, दुनिया में अभी ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, जिसने ऐसा किया हो। मैं बहस के लिए तैयार हूं यदि धरती पर कोई और अभिनेत्री इससे ज्यादा रेंज दिखा सके। तब तक तो मैं इस बात पर गर्व करने का आनंद ले सकती हूं।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन