1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: फैमिली के साथ हाइकिंग कर रही हैं कंगना रनौत, फोटो पोस्ट कर लिखा- 'इंस्टाग्राम क्वीन हैं मेरी भाभी'

Pics: फैमिली के साथ हाइकिंग कर रही हैं कंगना रनौत, फोटो पोस्ट कर लिखा- 'इंस्टाग्राम क्वीन हैं मेरी भाभी'

 Published : Dec 26, 2020 11:19 am IST,  Updated : Dec 26, 2020 11:22 am IST

एक फोटो में कंगना पहाड़ पर बैठी नज़र आ रही हैं। दूसरी फोटो में वो बहन रंगोली चंदेल के बेटे को गोद में लिए बैठी हैं। तीसरी फोटो में वो रंगोली और अपनी भाभी के साथ नज़र आ रही हैं।

kangana ranaut hiking pics - India TV Hindi
कंगना रनौत ने हाइकिंग की फोटोज शेयर की Image Source : INSTAGRAM: KANGANARANAUT

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। अब वो फैमिली के साथ हाइकिंग पर गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और कई फोटोज भी शेयर की, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। कंगना ने अपनी नई-नवेली भाभी के साथ भी फोटो पोस्ट की और उन्हें इंस्टाग्राम क्वीन बताया। 

एक फोटो में कंगना पहाड़ पर बैठी नज़र आ रही हैं। दूसरी फोटो में वो बहन रंगोली चंदेल के बेटे को गोद में लिए बैठी हैं। तीसरी फोटो में वो रंगोली और अपनी भाभी के साथ नज़र आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- 'बीते दिन अपनी फैमिली के साथ हाइकिंग की। बहुत ही शानदार अनुभव रहा। मेरी भाभी इंस्टाग्राम क्वीन हैं, क्योंकि उन्हें सारे फिल्टर्स के बारे में जाकनारी हैं। उन्होंने मुझे इन फिल्टर्स को इस्तेमाल करना भी सिखाया।'

उन सभी को मैरी क्रिसमस, जो अन्य भारतीय त्यौहारों का सम्मान करते हैं : कंगना रनौत

कंगना ने इससे पहले भी अपनी भाभी की फोटोज पोस्ट की थीं और बताया था कि उनकी भाभी पहली बार उनके घर आई थीं। रंगोली ने उनके लिए स्वादिष्ट गाजर का हलवा बनाया था। 

इसके साथ ही कंगना ने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी थी। साथ ही में कहा कि उनकी तरफ से यह बधाई सिर्फ उन्हीं के लिए है, जो अन्य सभी भारतीय त्यौहारों का सम्मान करते हैं। कंगना ने अपने सत्यापित ट्विटर अकांउट पर लिखा, "उन सभी को क्रिसमस की बधाई, जो सभी भारतीय पर्वो का सम्मान करते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं। सिर्फ उन्हीं लोगों को मैरी क्रिसमस, जो सिर्फ हिंदू त्यौहारों के आसपास चयनात्मक सक्रियता को नहीं अपनाते हैं।"

बता दें कि कंगना के भाई अक्षत की शादी इसी साल नवंबर महीने में उदयपुर में धूमधाम से हुई थी। कंगना ने वेडिंग सेरेमनी की कई फोटोज और वीडियो पोस्ट किए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले ही 'थलाइवी' फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की बायोपिक है। कंगना इन दिनों धाकड़ और तेजस फिल्मों की तैयारियों में जुटी हुई हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन