1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

कंगना रनौत ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

 Published : Mar 21, 2018 10:01 am IST,  Updated : Mar 21, 2018 10:01 am IST

कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर बनी है।

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत 23 मार्च को 31 साल की हो जाएंगी। अपने जन्मदिन से पहले ही उन्हें एक खास तोहफा मिल गया, जी हां, उन्होंने की है पीएम मोदी से मुलाकात। हाल ही में कंगना ने अपने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी और उनके काम करने के तरीके की तारीफ की थी। अब उन्हें पीएम से मिलने का मौका भी मिल गया। मणिकर्णिका की एक्ट्रेस कंगना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में कंगना रनौत पीएम मोदी से हाथ मिलाती हुई नजर आ रही हैं।

कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कंगना की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व की बात।‘

कंगना रनौत ने इस तस्वीर में खूबसूरत फ्लोर प्रिंट की शिफान साड़ी पहनी है। यह उसी इवेंट की तस्वीर है जहां कंगना ने पीएम मोदी को अपना रोल मॉडल बताया था। कंगना ने कहा था- मैं पीएम मोदी की सक्सेस स्टोरी की वजह से उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। एक यंग औरत के रूप में मुझे लगता है मेरे लिए वो सही रोलमॉडल हैं। एक साधारण चायवाला जिस तर अपने सपनों को पूरा करते हुए देश का पीएम बन गया। मुझे लगता है इससे बड़ी लोकतंत्र की जीत कुछ नहीं हो सकती है।

काम की बात करें तो कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर बनी है। फिल्म में पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अहम किरदार में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन