1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की मां का BMC की तोड़फोड़ के बाद आया पहला रिएक्शन, महाराष्ट्र सरकार के लिए कही ये बात

कंगना रनौत की मां का BMC की तोड़फोड़ के बाद आया पहला रिएक्शन, महाराष्ट्र सरकार के लिए कही ये बात

 Published : Sep 10, 2020 08:18 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 08:52 pm IST

बीएमसी द्वार कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ किए जाने के बाद एक्ट्रेस की मां की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Kangana Ranaut mother Asha Ranaut - India TV Hindi
कंगना रनौत की मां का आया पहला रिएक्शन Image Source : TWITTER/INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मां ने महाराष्ट्र सरकार की कठोर शब्दों में निंदा की है। उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि पूरा भारत कंगना के साथ खड़ा है। एक्ट्रेस की मां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद कहा है।

कंगना रनौत की मां आशा रनौत ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार ने जो काम किया वो बहुत निंदनीय है मैं उसका कड़े शब्दों में विरोध करती हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि पूरा भारतवर्ष मेरी बेटी के साथ है। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है कि वो हमेशा सच्चाई के साथ रही है और आगे भी रहेगी।"

Pics: BMC की तोड़फोड़ के बाद ऑफिस का हाल देखने पहुंचीं कंगना, नज़ारा देखते ही हो गईं इमोशनल

कंगना की मां ने आगे कहा, मैं देश के गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरी बेटी को सुरक्षा प्रदान करवाई। अगर आज उसे सुरक्षा नहीं मिली होती तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था।"

अपनी मां की प्रतिक्रिया से खुश हुईं कंगना रनौत
 
दूसरी तरफ कंगना रनौत अपनी मां की प्रतिक्रिया से खुश हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "जब उन्होंने मेरा दफ्तर तोड़ा, मेरी मां का चेतावनी वाला चेहरा आंखों से सामने कौंध गया, "कहा था मैंने"। इसके बाद से मैंने उनका फोन नहीं उठाया। ये मेरी टाइमलाइन पर फ्लैश हुआ। इस पूरे मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया देखकर सुखद आश्चर्य है।" 
 
 
गौरतलब है कि बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में अवैध निर्माण का हवाला देकर तोड़फोड़ की। जिस वक्त एक्ट्रेस के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई, वो रास्ते में थीं। वो अपने होमटाउन से मुंबई आने के लिए निकली थीं। 
 
इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के 'अवैध दफ्तर' को तोड़ेने पर रोक लगा दी, इसके कुछ ही घंटे पहले बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने परिसर में बुलडोजर चलाना शुरू किया था।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन