1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: कंगना रनौत जयपुर में बनीं 'झांसी की रानी', कुछ ऐसा दिखा उनका अंदाज

PICS: कंगना रनौत जयपुर में बनीं 'झांसी की रानी', कुछ ऐसा दिखा उनका अंदाज

 Published : Nov 01, 2017 01:08 pm IST,  Updated : Nov 01, 2017 01:08 pm IST

कंगना रनौत पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह इसकी शूटिंग जयपुर में कर रही थीं,जो बुधवार को ही खत्म हुई है। खबरों के मुताबिक अब कंगना अपनी टीम के साथ जोधपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह इसकी शूटिंग जयपुर में कर रही थीं,जो बुधवार को ही खत्म हुई है। खबरों के मुताबिक अब कंगना अपनी टीम के साथ जोधपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। लेकिन इससे पहले ही जयपुर की शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट से कंगना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह झांसी की रानी के लिबास में दिखाई दे रही हैं। सर पर पगड़ी, सफेद ड्रेस, हाथ में तलवार लिए सजी धजी कंगना यहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक में उन्होंने मराठी अंदाज में नथ भी पहनी हुई है। उन्होंने इस फिल्म के लिए कई सीन्स आमेर के किले में शूट किए हैं।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस फिल्म के सेट से तस्वीरें सामने आई हैं। बल्कि इससे पहले भी कंगना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। पिछली तस्वीरों में वह साड़ी पहने हुए काफी खूबसूरत दिख रही थीं। गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के लेखक के.वी. विजयेंद्र ने लिखी है।

गौरतलब है कि यह फिल्म 1828 में जन्मी वीरंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित है, जिनका जन्म एक मराठी ब्राहम्ण परिवार में हुई था। फिल्म में कंगना को झांसी की रानी का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। फैंस उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (Happy B’day: ऐश्वर्या की जिंदगी से जुड़े 5 दिलचस्प किस्से)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन