1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने सलमान खान की फिल्म करने से किया इनकार

कंगना रनौत ने सलमान खान की फिल्म करने से किया इनकार

 Written By: Agency
 Published : Jun 10, 2015 08:02 am IST,  Updated : Jun 10, 2015 04:47 pm IST

मुंबई : बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत ने सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया है। बॉलीवुड में चर्चा थी कि कंगना रनौत

कंगना रनौत ने सलमान...- India TV Hindi
कंगना रनौत ने सलमान खान की फिल्म करने से किया इनकार

मुंबई : बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत ने सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया है।

बॉलीवुड में चर्चा थी कि कंगना रनौत फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। यह पहला अवसर होता जब कंगना सलमान के साथ काम करती लेकिन बात नहीं बन सकी।

     
बताया जा रहा है कि कंगना रनौत ने यह फिल्म साइन करने से इनकार कर दिया है, क्योंकि इसकी और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ की डेट्स एक साथ क्लैश कर रही थीं।

उन्होंने विशाल भारद्वाज की इस फिल्म को काफी पहले ही साइन किया था। इसमें शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन