1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने कहा- वो हैं बॉलीवुड की पहली एक्शन हीरोइन

कंगना रनौत ने कहा- वो हैं बॉलीवुड की पहली एक्शन हीरोइन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 16, 2020 11:41 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 11:41 pm IST

कंगना रनौत का दावा है कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली एक्शन हीरोइन हैं। 

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM/KANGANAHOT_RANAUT

मुंबई: कंगना रनौत का दावा है कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली एक्शन हीरोइन हैं। कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "मैंने अपनी आगामी एक्शन फिल्म तेजस ओर धाकड़ के लिए एक्शन ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मैंने दोनों फिल्मों में क्रमश एक फौजी और एक जासूस की भूमिका निभाई है। बॉलीवुड की थाली में बहुत कुछ हो सकता है, लेकिन मणिकर्णिका की सफलता के बाद मैंने भी बॉलीवुड को इसकी पहली एक्शन हिरोइन दी है।"

क्लिप में, वह बॉक्सिंग, किकबॉक्सिंग, और अन्य प्रशिक्षण करती नजर आ रही हैं।

तेजस का निर्माण सर्वेश मेवाड़ा ने किया है, जिसमें भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट किया गया है। यह अप्रैल 2021 में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं धाकड़ में कंगना एक जासूस की भूमिका में दिखेंगी।

कंगना अपनी अगली फिल्म थलाइवी में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन