1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए कंगना के लिए बेहद खास हैं शाहिद और सैफ

...तो इसलिए कंगना के लिए बेहद खास हैं शाहिद और सैफ

 Published : Feb 16, 2017 12:09 pm IST,  Updated : Feb 16, 2017 12:09 pm IST

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में कंगना ने अपने दोनों सह-कलाकारों को लेकर कहा है कि वह बेहद शानदार...

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में कंगना ने अपने दोनों सह-कलाकारों को लेकर कहा है कि वह बेहद शानदार अभिनेता हैं और वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिला। ‘रंगून’ में तीनों कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान की एक प्रेम कहानी पर है।

इसे भी पढ़े:- 

कंगना ने कहा, “वे शानदार अभिनेता हैं। उनका विशाल भारद्वाज सर (निर्देशक) के साथ भी अच्छा तालमेल है। हमेशा उन्होंने अपनी फिल्मों में उन्हें (शाहिद और सैफ) बेहतरीन किरदार निभाने को दिए हैं। वे दोनों ही काफी खास, काफी सहज और स्वभाविक हैं।“

उन्होंने कहा, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मुझे ‘ओंकारा’ में सैफ का लंगड़ा त्यागी का किरदार और ‘हैदर’ में शाहिद का किरदार काफी पसंद है। विशाल, सैफ और शाहिद के बीच गजब का तालमेल और फिल्म के लिए एक सा जुनून है।

विशाल भारद्वाज की सराहना करते हुए कंगना ने कहा कि फिल्मकार में ऐसे विषय पर काम करने की हिम्मत है जिसे कोई और बड़े पर्दे पर लाने की सोच भी नहीं सकता। अभिनेत्री ने कहा, वह खुद को चुनौती देना और लोगों की उम्मीदों से भी आगे जाकर कुछ करना पसंद करते हैं।

‘क्वीन’ की अदाकारा ने फिल्म में मैरी एन एवान्स उर्फ फियरलेस नाडिया का किरदार निभाया है जो बॉलीवुड की पहली स्टंट वुमन थी जिन्हें आज भी हंटरवाली में उनके उग्र किरदार के लिए याद किया जाता है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला और वायकॉम18 मोशन ने किया है। ‘रंगून’ 24 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन