1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने करण जौहर का शेयर किया डांस वीडियो, 'थलाइवी' के गाने 'चली चली' से जुड़ा है कनेक्शन

कंगना रनौत ने करण जौहर का शेयर किया डांस वीडियो, 'थलाइवी' के गाने 'चली चली' से जुड़ा है कनेक्शन

 Published : Apr 04, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 12:45 pm IST

कंगना रनौत की मचअवेटेड फिल्म 'थलाइवी' का गाना 'चली चली' उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं अब कंगना रनौत ने मेश अप वीडियो शेयर किया है जिसमें करण जौहर 'चली चली' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Kangana and Karan- India TV Hindi
Kangana and Karan Image Source : INSTAGRAM/KANGANA AND KARAN

कंगना रनौत की मचअवेटेड फिल्म 'थलाइवी' का गाना 'चली चली' उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं और महज एक दिन में 'चली चली' गाने को 15 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं अब कंगना रनौत ने मेश अप वीडियो शेयर किया है जिसमें करण जौहर 'चली चली' गाने पर  डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

अक्षय कुमार हुए कोरोना संक्रमित, घर पर ही हैं क्वारंटीन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'चली चली' गाना बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने शेयर किया- 'अब तक का बेहतरीन वीडियो चली चली चैलेंज।' 

'चली चली' गाने की बात करें तो ये जयललिता के फिल्मी करियर के सुनहरे युग को दर्शाता है इसलिए कंगना ने अपने आप में जयललिता के हाव भाव को उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गाने की शूटिंग स्टूडियो फॉर्मेट में की गई है जैसा कि पुराने दौर की फिल्मों में होता था। 3 दिन तक चले इस गाने की शूटिंग में जयललिता के हर एक रूप को कैप्चर किया गया। फिल्म को संगीतजीवी प्रकाश कुमार ने दिया है और गाने को सिंगर सैनधवी ने गाया है।

अमिताभ बच्चन ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर किया ऐसा पोस्ट, खींच रहा सभी का ध्यान

'थलाइवी' फिल्म लेजेंडरी अभिनेत्री और फिर राजनेता बनी जयललिता के जीवन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में जयललिता के फिल्मों में संघर्ष करने के दिनों से सफलता की बुलन्दियों तक और फिर देश की सबसे प्रभावशाली राजनेता बनकर अमूल्य छाप छोड़ने के सफर को दिखाया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन