1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने शेयर की पेरेंट्स की रोमांटिक तस्वीर, कहा- आंखों से रोमांस करने वाली जनरेशन

कंगना रनौत ने शेयर की पेरेंट्स की रोमांटिक तस्वीर, कहा- आंखों से रोमांस करने वाली जनरेशन

 Published : Sep 19, 2020 10:51 am IST,  Updated : Sep 19, 2020 10:51 am IST

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने पेरेंट्स की रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। कहा- लव लेटर वाली जनरेशन।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : TWITTER/@KANGANATEAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जब से ट्विटर पर मोर्चा संभाला है तब से सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। कंगना रनौत मुंबई से अपने घर वापिस मनाली चली गई हैं। कंगना ने ट्विटर पर अपनी पेरेंट्स की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

कंगना ने अपने माता-पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे माता-पिता की फेवरेट तस्वीरों में से एक। मम्मी थोड़ा रोमांटिक पोज करना चाहती थीं लेकिन पापा को ऑकवर्ड लग रहा है। हा हा हा। लव लेटर्स और आंखों में रोमांस करने वाली पीढ़ी कमाल है।

आपको बता दें कंगना रनौत ने बीएमसी से अपना ऑफिस तोड़ने पर 2 करोड़ रुपये का मुआवजा  करते हुए मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कंगना के हलफनामे पर बीएमसी ने शुक्रवार को कहा कि यह याचिका कानूनी प्रक्रिया का दुरूपयोग है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपने हलफनामे में अदालत से रनौत की याचिका खारिज करने और ऐसी याचिका दाखिल करने के चलते उन पर जुर्माना लगाने का अनुरोध किया।

बीएमसी ने 9 सितंबर को कंगना रनौत के ऑफिस में अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी। रनौत के उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बाद उसी दिन अदालत ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन