1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीचर्स डे पर कंगना रनौत ने शेयर की स्कूल की तस्वीर, शिक्षकों से मिला था तोहफा

टीचर्स डे पर कंगना रनौत ने शेयर की स्कूल की तस्वीर, शिक्षकों से मिला था तोहफा

 Published : Sep 05, 2020 06:48 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 06:48 pm IST

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने पहाड़ी नटी परफॉर्म किया था, जिसके बाद टीचर्स से गिफ्ट भी मिले थे।

kangana ranaut shares school pic on teachers day - India TV Hindi
कंगना रनौत ने शेयर की स्कूल की तस्वीर Image Source : TWITTER

शिक्षक दिवस के अवसर पर यानी 5 सितंबर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने स्कूल की पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये फोटो उस समय की है, जब वो पहली कक्षा में थीं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने पहाड़ी नटी परफॉर्म किया था, जिसके बाद टीचर्स से गिफ्ट भी मिले थे। 

कंगना रनौत ने टीचर्स के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए ये फोटो शेयर कर लिखा, "मेरे ख्याल से ये फोटो पहली क्लास के एनुअल डे की है। हमने पहाड़ी नटी परफॉर्म किया था और टीचर्स से गिफ्ट मिले थे। बहुत सारे महान टीचर्स, जो मेरी जिंदगी से डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तौर पर जुड़े हैं, उन सभी को मेरा दिल से आभार।"

शौविक और सैमुअल मिरांडा के गिरफ्तार होने पर कंगना रनौत, सुशांत की बहन और शेखर सुमन ने किया रिएक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो वायु सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित आरएसवीपी की फिल्म 'तेजस' की शूटिंग इस साल दिसंबर के महीने से शुरू होगी। कंगना रनौत अभिनीत 'तेजस' एक साहसी और निडर फाइटर पायलट की कहानी है। भारतीय वायु सेना साल 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाले देश की पहली रक्षा सेना थी और यह फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है।

इसके अलावा कंगना की आगामी फिल्म 'थलाइवी' है। यह फिल्म जयललिता की बॉयोपिक है। जिसमें कंगना जयललिता की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना 'धाकड़' में भी दिखाई देंगी। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन