1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्कूल में एक प्ले में कंगना रनौत ने निभाया था सीता का रोल, वायरल हुई बचपन की फोटो

स्कूल में एक प्ले में कंगना रनौत ने निभाया था सीता का रोल, वायरल हुई बचपन की फोटो

 Published : Apr 11, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 07:00 pm IST

कंगना रनौत लॉकडाउन के दौरान अपने पूरे परिवार के साथ अपने होमटाउन में हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं।

Kangana Ranaut as Sita Photo from School Ramayana Play- India TV Hindi
कंगना रनौत ने शेयर की बचपन की फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लॉकडाउन में अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें वो सीता के किरदार में दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

कंगना रनौत ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक फन फैक्ट है, दूरदर्शन ने जनता की भारी मांग पर 80 के दशक के रामायण को फिर से टेलिकास्ट करना शुरू कर दिया है, जो इस समय भी नंबर वन सीरियल बन गया है। आज आप कंगना रनौत का क्यूट सीता का अवतार देख रहे हैं, जो उन्होंने बचपन में अपने स्कूल में एक प्ले के दौरान निभाया था।'

कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस गेटअप के लिए मेकअप, कॉस्ट्यूम और डायरेक्शन कंगना का था। उस वक्त वह मुश्किल से 15 साल की थी और ऐसे तैयार होने के लिए पापा से बहुत डांट खाती थी। हालांकि उसने कभी भी इस सब की फिक्र नहीं की।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी', धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन