1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तेजस' और 'धाकड़' के लिए तैयारियों में जुटीं कंगना रनौत, फिट होने के लिए जमकर बहा रही हैं पसीना

'तेजस' और 'धाकड़' के लिए तैयारियों में जुटीं कंगना रनौत, फिट होने के लिए जमकर बहा रही हैं पसीना

 Published : Oct 16, 2020 07:33 am IST,  Updated : Oct 16, 2020 07:33 am IST

कंगना रनौत अपना वजन कम करने के मिशन में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास आसान नहीं है।

kangana ranaut latest news- India TV Hindi
कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'थलाइवी' के बाद अब अपनी दो अन्य फिल्मों 'धाकड़' और 'तेजस' के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वो फिट होने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में कंगना वर्कआउट और योगा करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैंने अपकमिंग एक्शन मूवी तेजस और धाकड़ के लिए ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। मैं इन फिल्मों में फौजी और जासूस की भूमिकाओं में नज़र आऊंगी। बॉलीवुड की थाली ने मुझे शायद बहुत कुछ दिया है, लेकिन 'मणिकर्णिका' की सफलता के बाद मैंने भी बॉलीवुड को हिरोइन दी है।"

कंगना रनौत ने 'थलाइवी' के लिए बढ़ाया था 20 किलो वजन, अब कर रही हैं ये काम, फैंस से पूछा सवाल

कंगना रनौत अपना वजन कम करने के मिशन में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास आसान नहीं है। इससे पहले, अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता का किरदार निभाने के लिए अपना वजन बढा लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना वजन 20 किलोग्राम तक कम करने के लिए वर्कआउट शुरू कर दिया है।

अब, कंगना ने शेयर किया है कि कैसे वजन घटाना उनके लिए सजा बन गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "वेट गेन करने में मजा है मजा..वेट लूज में सजा है सजा।"

बुधवार को उन्होंने कहा था, "मैंने थलावी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया। अब हम इसे समाप्त करने के काफी करीब हैं। अब मुझे अपने पुराने साइज में आने की जरूरत है। सुबह उठने और लंबे वॉक की जरूरत है। कौन -कौन मेरे साथ है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन