1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने 'थलाइवी' के लिए बढ़ाया था 20 किलो वजन, अब कर रही हैं ये काम, फैंस से पूछा सवाल

कंगना रनौत ने 'थलाइवी' के लिए बढ़ाया था 20 किलो वजन, अब कर रही हैं ये काम, फैंस से पूछा सवाल

 Published : Oct 14, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 02:59 pm IST

कंगना ने सोशल मीडिया पर योग करते हुए एक फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने इस मूवी के लिए अपना करीब 20 किलो वजन बढ़ाया था।

kangana ranaut - India TV Hindi
कंगना रनौत ने शेयर की अपनी फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'थलाइवी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा किया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर योग करते हुए एक फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने इस मूवी के लिए अपना करीब 20 किलो वजन बढ़ाया था। 

कंगना इस तस्वीर में काफी पतली-दुबली नज़र आ रही हैं। उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा, "थलाइवी के लिए मैंने 20 किलो वजन बढ़ाया था। अब हम इसकी शूटिंग के आखिरी पड़ाव में हैं। इसलिए वापस से पहले वाले साइज, मेटाबॉलिज्म और फ्लेक्सिबिलिटी में लौटना है। जल्दी उठती हूं और वॉक या जॉग पर जाती हूं। मेरे साथ और कौन है?" 

किसान विरोधी ट्वीट के लिए कंगना रनौत के खिलाफ कर्नाटक में मामला दर्ज

कंगना ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह तमलिनाडू की पूर्व सीएम जयललिता के रुप में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, "जया मां के आशीर्वाद से थलाइवी का एक और शेड्यूल पूरा हो गया है। कोरोना काल में काफी कुछ बदल गया है। लेकिन एक्शन और कट के बीच कुछ भी नहीं बदलता है। पूरी टीम का शुक्रिया।"

फिल्म 'थलाइवी' तमलिनाडू की पूर्व सीएम जयललिता की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में रोल करने के लिए कंगना ने लगभग 20 किलो तक अपना वजन बढ़ाया है। फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन