1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने शुरू की फिल्म 'तेजस' की तैयारी, शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने शुरू की फिल्म 'तेजस' की तैयारी, शेयर किया वीडियो

 Published : Oct 26, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 08:20 pm IST

कंगना रनौत अपने अगली फिल्म 'तेजस' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत ने शुरू की फिल्म 'तेजस' की तैयारी Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत अपने अगली फिल्म 'तेजस' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट किया।

शेयर वीडियो में कंगना निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा और विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ एक वर्कशॉप में भाग लेते दिखाई दे रही हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "टीम तेजस ने आज वर्कशॉप स्टार्ट कर दिया है। सुपर टैलेंटेड डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा और हमारे कोच विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ काम शुरू करके बहुत खुशी हुई।"

विजयदशमी पर कंगना रनौत के उस ऑफिस में हुई पूजा, जहां BMC ने की थी तोड़फोड़, एक्ट्रेस ने कही ये बात

अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था। फिल्म में अभिनेत्री लड़ाकू विमान उड़ाते नजर आएंगीं।

कंगना रनौत ने सीएम उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, हिमाचल प्रदेश को लेकर किए ये ट्वीट्स 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन