1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने राजस्थान में शुरू की 'तेजस' की शूटिंग, हेलिकॉप्टर राइड का उठाया लुत्फ

कंगना रनौत ने राजस्थान में शुरू की 'तेजस' की शूटिंग, हेलिकॉप्टर राइड का उठाया लुत्फ

 Published : Mar 18, 2021 11:23 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 01:32 pm IST

कंगना रनौत अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने राजस्थान में इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।

kangana ranaut tejas shooting rajasthan - India TV Hindi
कंगना रनौत ने शुरू की तेजस की शूटिंग Image Source : TWITTER: @KANGANATEAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग मूवी 'तेजस' की शूटिंग कर रही हैं। आज सुबह उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वो शूटिंग के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुईं, जिसकी वजह से वो ट्रैफिक के झंझट से बच गईं। इसके साथ ही कंगना ने राजस्थान के एरियल व्यू की फोटो भी शेयर की और खास बात बताई। 

तेजस के निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा हैं, जबकि प्रोडक्शन रोनी स्क्रूवाला का है। यह फिल्म युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। राजस्थान के लिए रवाना होने से पहले 'तेजस' की टीम ने अपने दिल्ली शेड्यूल को पूरा किया।  

VIDEO: भाइयों को मिस कर रहीं कंगना रनौत, राजस्थानी गाने पर डांस करते हुए शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

कंगना ने ट्वीट किया, "आज सुबह काम पर गई। तेजस की टीम को धन्यवाद कि इसने मुझे लॉन्ग ड्राइव की झंझटों से बचा लिया। जब मैं इस जगह को देखती हूं, तो यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा हैरान कर देता है और यहां के लोग और यहां की संसाधनें मजबूत, सांस्कृतिक और सौन्दर्य से भरपूर और विकसित हैं।"

आने वाले समय में कंगना 'तेजस के अलावा 'थलाइवी', 'धाकड़' और 'मणिकर्णिका : द लीजेंड ऑफ दिद्दा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

तेजस कंगना रनौत द्वारा निभाई गई एक साहसी और भयंकर लड़ाकू पायलट की कहानी है। भारतीय वायु सेना साल 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली देश की पहली रक्षा सेना थी। फिल्म इस ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन