1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के किए दर्शन, कहा- मैं यहां आध्यात्मिक कारण से आई हूं

कंगना रनौत ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के किए दर्शन, कहा- मैं यहां आध्यात्मिक कारण से आई हूं

 Published : Feb 19, 2021 11:52 am IST,  Updated : Feb 19, 2021 11:53 am IST

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी की फोटोज शेयर की है। साथ ही जगन्नाथ मंदिर की खासियत के बारे में भी बताया है।

Kangana Ranaut visits Sree Jagannath Temple- India TV Hindi
कंगना रनौत ने पुरी जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन  Image Source : TWITTER: @KANGANATEAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वो आध्यात्मिक कारण से वहां गई थीं और उन्हें दर्शन करके अच्छा लगा। उन्होंने सबकी सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

कंगना रनौत ने कहा, "मैं आध्यात्मिक कारण से यहां आई हूं, ये चार धाम में से एक धाम है। दर्शन करके मुझे अच्छा लगा, हमने सब की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।"

#pawrihorihai: कंगना रनौत पर भी छाया वायरल वीडियो का खुमार, ऐसे हो रही है उनकी 'पॉरी'

अभिनेत्री ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वसुदेव, हे नाथ नारायण वासुदेव हे नाथ नारायण वासुदेव।"

कंगना ने ये भी बताया, "हमने हमेशा कृष्ण को राधा और रुक्मिणी (लक्ष्मी) के साथ देखा है, लेकिन पुरी जगन्नाथ में भगवान कृष्ण अपने भाई-बहनों बलराम और सुभद्रा (अर्जुन की पत्नी और अभिमन्यु की मां) के साथ हैं। उनके हृदय चक्र की ऊर्जा स्पंदित करने से पूरे स्थान में एक सुखदायक और सुकून देने वाली मिठास होती है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने हाल ही में मध्य प्रदेश में अपकमिंग मूवी 'धाकड़' के एक्शन सीन्स की शूटिंग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मूवी से जुड़ी कई फोटोज शेयर की हैं। 

इसके अलावा कंगना मणिकर्णिका रिटर्न्स, थलाइवी, तेजस जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी और एक मूवी में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन