1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. #pawrihorihai: कंगना रनौत पर भी छाया वायरल वीडियो का खुमार, ऐसे हो रही है उनकी 'पॉरी'

#pawrihorihai: कंगना रनौत पर भी छाया वायरल वीडियो का खुमार, ऐसे हो रही है उनकी 'पॉरी'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2021 07:20 am IST,  Updated : Feb 15, 2021 07:30 am IST

'ये हमारी पार्टी हो रही है' इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग अपने मजेदार वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत का भी नाम जुड़ गया है।

ye hamari pawri hori hai pakistani girl mashup viral video- India TV Hindi
कंगना रनौत पर भी छाया वायरल वीडियो 'ये हमारी पार्टी हो रही है' का खुमार  Image Source : INSTA:YOGESHFITNESS/YASHRAJMUKHATE

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने कैमरे से पहले खुद को दिखाती है, फिर अपनी गाड़ी को और कुछ दोस्तों को। इस दौरान वो बोलती है, "ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी (पार्टी) हो रही है।" संगीतकार यशराज मुखाते ने इसका मैशअप बना दिया है और महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई अपने-अपने अंदाज में फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इन वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी, लेकिन इस वीडियो का खुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर भी चढ़ गया है। उन्होंने भी बताया है कि वो कैसे पॉरी (पार्टी) कर रही हैं। 

कंगना रनौत ने 'वैलेंटाइन डे' पर उठाया जंगल सफारी का लुत्फ, देखिए ये तस्वीरें

दरअसल, कंगना रनौत ने वैलेंटाइन डे के मौके पर जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सिर पर टोपी पहने और हाथ में दूरबीन पकड़े दिखाई दे रही हैं। कंगना के फिटनेस ट्रेनर ने उनका मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे हैं, "ये मै हूं, ये हमारी गाड़ी है और ये हमारी पार्टी हो रही है।"

यूजर्स शेयर कर रहे हैं अपनी 'पॉरी' के मजेदार वीडियो:

इन तस्वीरों को कंगना रनौत ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने जंगल सफारी की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'रविवार के दिन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व गई ताकि कुछ सुंदर जानवरों को देख सकूं। शानदार झीलों और दृश्यों ने मेरा दिन खुशनुमा बना दिया। शुक्रिया एमपी टूरिज्म और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट इस बेहतरीन दिन के लिए। शुक्रिया।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों मध्य प्रदेश में अपकमिंग मूवी 'धाकड़' के एक्शन सीन्स की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मूवी से जुड़ी कई फोटोज शेयर की हैं। 

इसके अलावा कंगना मणिकर्णिका रिटर्न्स, थलाइवी, तेजस जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी और एक मूवी में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।