1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत दो महीने में 20 किलो वजन घटाएंगी, रंगोली ने ट्वीट कर कहा: 'देखते हैं'

कंगना रनौत दो महीने में 20 किलो वजन घटाएंगी, रंगोली ने ट्वीट कर कहा: 'देखते हैं'

 Published : Mar 05, 2020 01:42 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 02:43 pm IST

कंगना रनौत की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' के लिए 20 किलो वजन कम करना है।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत

बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की आधी शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने थलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था। मगर अब उन्हें अपनी आने वाली 

फिल्मों धाकड़ और तेजस के किरदार में उतरने के लिए 20 किलो वजन कम करना होगा। कंगना थलाइवी में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की भूमिका निभाती हुई नज़र आएंगी।

फिल्म के सेट से कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने कंगना की कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, "# थलाइवी का सिर्फ आखिरी शेड्यूल बचा है, कंगना ने 20 किलोग्राम वजन बढ़ाया है, 2 महीने बाद वह 'तेजस' और 'धाकड़' शुरू करेगी.... क्या वह वजन कम कर पाएगी, चलो देखते हैं। ”

जयललिता की 72वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर कंगना रनौत ने जारी किया 'थलाइवी' फिल्म से नया लुक

जहां एक तस्वीर में कंगना अपने थलाइवी वाले लुक में दिखती हैं। वहीं दूसरी तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की है, जहां उन्होंने नीली साड़ी पहनी है। पहली तस्वीर में कंगना ने जयललिता के लुक को ही कॉपी किया है।

अन्य तस्वीर में कंगना उनके स्लिम फिगर के साथ हाथ में एक ग्लास पकड़े हुए फोटो शूट के लिए मॉडलिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। आखिरी तस्वीर में कंगना अपने सुपर स्लिम फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत पहुंचीं रामेश्वरम, शिवभक्ति के बाद एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

कंगना की टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, कंगना अपने ट्रेनर योगेश का परिचय देती हैं और कहती हैं, “सभी को नमस्ते! थलाइवी के बाद फिर से अपना वर्कआउट शुरू करते हैं। और ये हैं मेरे ट्रेनर योगेश” फिर वीडियो में कंगना अपने ट्रेनर योगेश को अपने बढे हुए वज़न का अनुमान लगाने के लिए कहती हैं, "मेरा अनुमान 10 है, मैं 52 किलो की थी," ट्रेनर एक अनुमान लगाता है और कहता है कि 15 किलो से ज़्यादा वज़न नहीं बढ़ा है।

इसके बाद कंगना अपना वज़न देखती हैं तो 70.3 किलो नज़र आता है।  कंगना को अपनी आगामी फिल्मों 'धाकड़' और 'तेजस' में अतिरिक्त वजन कम करने के लिए सिर्फ दो महीने हैं। उनके ट्रेनर ने बताया कि उसे कंगना पर पूरा भरोसा है कि वह ऐसा कर सकती है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन