1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जयललिता की 72वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर कंगना रनौत ने जारी किया 'थलाइवी' फिल्म से नया लुक

जयललिता की 72वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर कंगना रनौत ने जारी किया 'थलाइवी' फिल्म से नया लुक

 Published : Feb 24, 2020 01:22 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 01:24 pm IST

'थलाइवी' फिल्म में कंगना रनौत तमिलनाडु की दिवंगत नेता जयललिता का किरदार निभा रही हैं।

jayalalitha kangana ranaut thalaivi- India TV Hindi
कंगना रनौत ने जारी किया 'थलाइवी' फिल्म से अपना नया लुक

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की 72वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग मूवी 'थलाइवी' का एक और लुक जारी किया है। बता दें कि ये फिल्म जयललिता की जिंदगी पर आधारित है। इसका निर्देशन ए.एल विजय कर रहे हैं, जबकि इसे विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेष आर. द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना नया लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जयललिता के 72वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर 'थलाइवी' फिल्म से कंगना का नया लुक। ये फिल्म जे जयललिता की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उनकी अनकही कहानियों को दिखाया जाएगा।'

 

कंगना रनौत पहुंचीं रामेश्वरम, शिवभक्ति के बाद एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

इससे पहले कंगना ने जयललिता की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'सुपर लेडी जयललिता की 72वीं बर्थ एनिवर्सिरी.. उनके जीवन की कहानी में रूखेपन और उनके पास मौजूद गुणों के बारे में बात की गई है। कंगना और हर कोई, जो उन्हें प्यार करता है और उनकी शिक्षाओं का पालन करता है, उन्हें जया अम्मा कहते हैं।'

इस फिल्म में कंगना के अलावा तमिल सुपरस्टार अरविंद स्वामी, एमजी रामचंद्रन की भूमिका निभा रहे हैं। 'थलाइवी' तमिल, हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

कंगना रनौत की अगली फिल्म का ऐलान, 'तेजस' फिल्म में एयरफोर्स पायलट का निभाएंगी किरदार

इसके अलावा कंगना रनौत 'तेजस' और 'धाकड़' जैसी फिल्मों में भी नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन