1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना की बहन रंगोली चंदेल गोद लेंगी बच्चा, इशारों में किया शिल्पा शेट्टी की सरोगेसी पर कमेंट!

कंगना की बहन रंगोली चंदेल गोद लेंगी बच्चा, इशारों में किया शिल्पा शेट्टी की सरोगेसी पर कमेंट!

 Published : Feb 22, 2020 04:15 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 04:21 pm IST

कंगना रनौत की बहन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो एक बेटे पृथ्वीराज को जन्म दे चुकी हैं।

kangana ranaut sister rangoli chandel - India TV Hindi
कंगना रनौत की बहन ने इशारों में शिल्पा शेट्टी की सरोगेसी पर निशाना साधा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनकी बहन रंगोली चंदेल दोबारा मां बनेंगी, लेकिन इस बार वो एक बच्ची को गोद लेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी है। साथ ही इशारों-इशारों में शिल्पा शेट्टी की सरोगेसी को लेकर भी कमेंट किया है। बता दें कि शिल्पा ने हाल ही में सरोगेसी के जरिए बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की है। 

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर बताया कि, 'मैं और मेरे पति ने एक बच्ची को गोद लेने का फैसला किया है। मैं सरोगेसी के बजाए कपल्स को बच्चा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं। वो उन बच्चों को घर दिलाएं, जो पहले से इस दुनिया में हैं। उनका ख्वाब भी पूरा हो, जो पैरेंट्स बनना चाहते हैं।' 

कंगना रनौत की अगली फिल्म का ऐलान, 'तेजस' फिल्म में एयरफोर्स पायलट का निभाएंगी किरदार

रंगोली चंदेल ने दूसरा ट्वीट किया, 'मेरी बहन कंगना रनौत ने हमें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है। मैंने और अजय ने सारी फॉर्मेलिटीज पूरी कर दी है। उम्मीद करती हूं कि कुछ महीनों में हमारी बच्ची हमारे पास होगी। कंगना ने उसे 'गंगा' नाम दिया है। एक बच्चे को घर देकर हम बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।'

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बच्ची का हाथ पकड़े हुए एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो सरोगेसी के जरिए दोबारा मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है।

हेल्थ से समझौता करके कंगना रनौत ने 'थलाइवी' के लिए बढ़ाया 10 किलो वजन

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि समिशा का जन्म 15 फरवरी को हुआ। उन्होंने अपनी नन्ही बेटी को 'जूनियर एसएसके' का टैग दिया। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। उसका जन्म मई 2012 में हुआ था।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन